लिवप्योर ने राजस्थान में अपनी रिटेल मौजूदगी बढ़ाते हुए जयपुर में लॉन्च किया नया एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट

  • यह नया आउटलेट ग्राहकों को वॉटर प्यूरिफिकेशन (जल शुद्धिकरण), किचन अप्लायंसेज और एयर सॉल्यूशंस से जुड़े लिवप्योर के ‘वेलनेस-आधारित इनोवेशंस’ को खुद अनुभव करने का मौका देता है।
  • जयपुर में इस लॉन्च के साथ, लिवप्योर ने अपार संभावनाओं वाले उभरते बाजारों में अपनी मौजूदगी मजबूत की है, जहां प्रोडक्ट को खुद इस्तेमाल कर के देखने का अनुभव खरीदारी के फैसलों में एक अहम भूमिका निभाता है।

 जयपुरमार्च 2026: उपभोक्ताओं जिन्‍दगी को बेहतर (वेलबीइंग) बनाने के लिए प्रतिबद्ध, भारत के सबसे भरोसेमंद और ग्राहक-केंद्रित ब्रांड्स में से एक, लिवप्योर ने आज राजस्थान के जयपुर में अपना नया एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट लॉन्च करने की घोषणा की। यह नया आउटलेट राजस्थान के ‘गुलाबी शहर’ (पिंक सिटी) में लिवप्योर की ऑफलाइन विस्तार रणनीति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो इस क्षेत्र के ग्राहकों के लिए ब्रांड के वेलनेस-आधारित होम सॉल्यूशंस के व्यापक इकोसिस्टम को और करीब लाता है।

एक ‘एक्सपीरियंस-फर्स्ट’ (अनुभव-प्रथम) रिटेल डेस्टिनेशन के रूप में डिज़ाइन किया गया, जयपुर का यह एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेटग्राहकों को लिवप्योर के वॉटर प्यूरिफायर्स, किचन अप्लायंसेज और एयर सॉल्यूशंस की रेंज को एक्सप्लोर करने के लिए एक इमर्सिव और गाइडेड माहौल प्रदान करता है। यह आउटलेट ग्राहकों को सीधे प्रोडक्ट्स के साथ इंटरेक्ट करने (उन्हें खुद अनुभव करने) की सुविधा देता है, जिसमें पर्सनल डेमो और विशेषज्ञों की सलाह (गाइडेंस) भी शामिल है, ताकि वे सोच-समझकर खरीदारी के सही फैसले ले सकें।

जयपुर में यह लॉन्च लिवप्योर की उस व्यापक योजना का एक और रणनीतिक कदम है, जिसके तहत कंपनी उभरते और कम पहुंच वाले बाजारों में अपनी फिजिकल रिटेल मौजूदगी को गहरा कर रही है। पहले से लॉन्च किए गए अपने कई एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स की सफलता को आगे बढ़ाते हुए, लिवप्योर पारदर्शी जुड़ाव, इन-स्टोर एजुकेशन और प्रोडक्ट्स को खुद अनुभव करने के जरिए उपभोक्ताओं का भरोसा मजबूत करने में लगातार निवेश कर रही है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां ‘एक्सपेरिएंशियल रिटेल’ (अनुभव-आधारित रिटेल) ही इसे अपनाने का एक प्रमुख कारण बना हुआ है।

इस विस्तार पर टिप्पणी करते हुए, लिवप्योर के मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री राकेश कौल ने कहा, “जयपुर में हमारे एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट का लॉन्च, लिवप्योर के सफर में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके जरिए हम वेलनेस-आधारित, टेक्नोलॉजी-संचालित होम सॉल्यूशंस को पूरे भारत में अधिक सुलभ (आसानी से उपलब्ध) बनाना चाहते हैं। राजस्थान में भरोसेमंद और बेहतर प्रदर्शन (परफॉर्मेंस-ड्रिवन) वाले प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ रही है, खासकर उन श्रेणियों में जहां भरोसा, गुणवत्ता और सर्विस एक अहम भूमिका निभाते हैं। हमारे एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स एक गाइडेड रिटेल माहौल में उपभोक्ताओं को हमारे इनोवेशंस को देखने, अनुभव करने और समझने का अवसर देकर इस दूरी (गैप) को पाटने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। यह स्टोर ग्राहकों को सही जानकारी के आधार पर खरीदारी के फैसले लेने में सक्षम बनाने और इस क्षेत्र के हर घर के लिए अधिक स्वस्थ और आरामदायक जीवनशैली का समर्थन करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित वेलनेस की लिवप्योर की ‘फिलासफी’ (सोच) से प्रेरित, जयपुर का यह नया आउटलेट विभिन्न कैटेगरी में ब्रांड के सबसे एडवांस इनोवेशंस को एक साथ पेश करता है। यह स्टोर खुद अनुभव करने के लिए ‘AIoT-इनेबल्ड सॉल्यूशंस’ पेश करता है, जिसमें लिवप्योर की 2X फिल्टर लाइफ वॉटर प्यूरिफायर रेंज, इसकी मेंटेनेंस-फ्री वॉटर प्यूरिफायर सीरीज, वॉयस-इनेबल्ड (आवाज़ से चलने वाली) चिमनी, और स्मार्ट व ऊर्जा-कुशल अप्लायंसेज का एक बड़ा पोर्टफोलियो शामिल है। सस्टेनेबल और भविष्य के लिए तैयार (फ्यूचर-रेडी) जीवनशैली पर ब्रांड के फोकस को और मजबूत करते हुए, यह आउटलेट प्रशिक्षित विशेषज्ञों की पर्सनल मदद के साथ-साथ प्रोडक्ट्स के लाइव डेमो भी पेश करता है।

चूंकि भारत के विविध बाजारों में उपभोक्ताओं का विश्वास बनाने में फिजिकल रिटेल एक अहम भूमिका निभा रहा है, इसलिए लिवप्योर अपने ऑफलाइन विस्तार को और तेज करने की योजना बना रही है। कंपनी का लक्ष्य अगले वित्तीय वर्ष के दौरान देश के प्रमुख बाजारों में 100 एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट खोलने का है, ताकि अपने वेलनेस-आधारित इकोसिस्टम को अधिक से अधिक भारतीय घरों के करीब लाया जा सके।

error: Content is protected !!