देशभक्ति के साथ राष्ट्रीय प्रेरणा का केन्द्र हे दाहरसेन स्मारक-तीर्थाणी

हेमू कालाणी की 103वीं जयन्ती पर देशभक्ति कार्यक्रम व दीपदान
अजमेर 22 मार्च, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक देशभक्ति के साथ राष्ट्रीय प्रेरणा का केन्द्र है जहां हिंगलाज माता का तीर्थस्थान, महापुरूषों की प्रेरणादायी मूर्तियां, सन्त महात्माओं के साथ सिन्ध के गौरवमयी इतिहास व सिन्धु घाटी सभ्यता का उद्भुत संगम बना हुआ है। यहां पर आने वाले सभी श्रृद्धालु आनंदित होते हैं ऐसे विचार हेमू कालाणी की 103वीं जयन्ती के अवसर पर भारतीय सिन्धु सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने कहे।
संयोजक कैलाश लखवाणी ने बताया कि चेटीचण्ड महोत्सव पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृखलां में आयोजित समारोह में नवरात्रा के उपलक्ष में हिंगलाज माता की पूजन अर्चना के साथ भजनों की प्रस्तुति दी गई। महाराजा दाहरसेन सहित सभी महापुरूषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया गया। हेमू कालाणी की मूर्ति के समक्ष देशभक्ति की गीतों के साथ दीपदान कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। दीदी श्वेता शर्मा, प्रकाश जेठरा, मोहन कोटवाणी ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किये।
समारोह में संभाग प्रभारी निरंजन शर्मा, प्रदेश मंत्री (युवा) मनीष गुवालाणी, पखवाड़ा समिति के संरक्षक गिरधर तेजवाणी, प्रदेश संत प्रमुख मोहन तुल्सीयाणी, जिला मंत्री रमेश वलीरामाणी, महानगर अध्यक्ष नरेन्द्र बसराणी, मुकेश आहूजा, प्रदीप हीरानन्दाणी, कमलेश शर्मा, तुलसी सोनी, शंकर बदलाणी सहित अलग अलग संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 महेश टेकचंदाणी
महानगर मंत्री
मो. 9413691477

error: Content is protected !!