*आरएएस भर्ती-2024*

_*विस्तृत आवेदन और सेवा प्राथमिकता भरने का अंतिम अवसर*_
अजमेर, 23 मार्च। राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी) परीक्षा-2024 के मुख्य परीक्षा परिणाम में सफल रहे अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम भरने के लिए एक अंतिम मौका दिया गया है।
आयोग सचिव ने बताया कि मुख्य परीक्षा के परिणाम दिनांक 8 अक्टूबर 2025 के क्रम में घोषित परिणाम (दिनांक 26 दिसंबर 2025 और 18 मार्च 2026) में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को इस हेतु पूर्व में 19 से 23 मार्च 2026 तक का समय दिया गया था। जो अभ्यर्थी इस अवधि में अपना ऑनलाइन विस्तृत आवेदन और सेवा प्राथमिकता क्रम नहीं भर सके, वे अब 24 मार्च से 25 मार्च 2026 को रात 11:59:59 बजे तक ऑनलाइन विस्तृत आवेदन तथा सेवा प्राथमिकता क्रम भर सकते हैं। यह अभ्यर्थियों के लिए अंतिम अवसर है और इसके पश्चात इस हेतु अन्य कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में अन्य सभी शर्तें 18 मार्च 2026 को जारी प्रेस-नोट के अनुसार यथावत् रहेंगी।
error: Content is protected !!