शिक्षा मंत्री श्री दिलावर ऑनलाईन करेंगे जारी
अजमेर, 30 मार्च। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीनियर सैकण्डरी (कला, वाणिज्य एवं विज्ञान) तथा वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम मंगलवार 31 मार्च को प्रातः 10 बजे जारी किया जाएगा। शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलवार ऑनलाईन जुड़कर परीक्षा परिणाम जारी करेंगे। इस अवसर पर बोर्ड प्रशासक व संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ एवं बोर्ड सचिव श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ बोर्ड कार्यालय से जुडेंगे। उल्लेखनीय है कि सीनियर सैकण्डरी की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की गई थी। विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाईन देख सकेंगे।