नाट्यवृंद का अभिनय प्रस्तुति एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ

बिखेरे अभिनय के रंग, मिले पुरस्कार
अजमेर/ नाट्यवृंद संस्था के 41वें स्थापना दिवस और पर आयोजित हुई “अभिनय के रंग” प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कलाकारों द्वारा “अभिनय की प्रत्यक्ष प्रस्तुति और पुरस्कार वितरण समारोह” का आयोजन अजयमेरु प्रेस क्लब में मंगलवार को हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान में शिक्षा विभाग के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध नाट्य विशेषज्ञ प्रो आयुष्मान गोस्वामी तथा वरिष्ठ पत्रकार व प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ रमेश अग्रवाल उपस्थित रहे। संयोजक उमेश कुमार चौरसिया ने संस्था की गौरवपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी दी। समन्वयक डॉ पूनम पांडे व संदीप पांडे ने अतिथियों का स्वागत किया तथा सभी प्रतिभागियों को उपहार दिए, बनवारीलाल शर्मा ने मंच व्यवस्था की। सुधा मित्तल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की
स्व श्री रामदयाल एवं कलावती चौरसिया की स्मृति में प्रदत्त पुरस्कारों में तीन वर्गों में सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए राधिका प्रजापति,भवानी कुशवाह, पुष्पा शर्मा को तथा श्रेष्ठ अभिनय के लिए निष्ठा सोनी, कायरा , फलक शर्मा, यशमिता शर्मा, अंजली हरवानी, प्रियंका भट्ट, पूर्णिमा पाठक, पुष्पा क्षेत्रपाल, डॉ छाया शर्मा को सम्मानित किया गया। निर्णायक विशाल भट्ट और झिलमिल भट्ट का अभिनन्दन हुआ। कार्यक्रम में 4 वर्ष से 75 वर्ष आयु के 15 कलाकारों ने महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान, पन्ना धाय, हाड़ी रानी जैसे वीर बलिदानियों के शौर्य संवादों की प्रभावी प्रस्तुति भी दी। मीना सोनी, एसएन जाला, हेमंत शर्मा, भूपेंद्र आदि का सहयोग किया। विशेष बात यह रही कि विजेताओं के साथ सभी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह मे अनेक गणमान्य उपस्थित थे।
error: Content is protected !!