उत्तरपरा माख्ला: श्री श्री विश्वेश्वर नाथ मंदिर मखला दलुईपारा मे सार्वजनिक सामूहिक रुद्राभिषेक का भव्य पावन पवित्र अनुष्ठान आयोजित किया गया जिसमें नगर के कई परिवारों ने देवों के देव महादेव को रुद्राभिषेक कर पुण्य का भागी बने और यह उत्सव महोत्सव में बदल गया पंडित बिनय तिवारी एवं उनके सहभागी पंडितों के वैदिक मंत्र द्वारा पूजा पाठ का विधान संपन्न हुआ मंदिर का प्रांगण और आसपास का क्षेत्र भक्ति मय वातावरण से सुसज्जित था मंदिर का साज सजा संजय घोष द्वारा किया गया भजन गायक तेज नारायण पांडेय एवं उनके साथियों ने अपने संगीत मय भजन से सारे श्रद्धालुओं को मनमुग्ध कर दिया इस आयोजन के प्रमुख भूमिका में मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री उदय भान सिंह, सचिव श्री नवीन पाठक , कोषाध्यक्ष श्री राधेश्याम भरपूर सहयोगियों मे शामिल थे अभिषेक सिंह, अभिजीत सिंह, झुना राय, दिलीप मिश्रा, तारकेश्वर सिंह, मुख्य जजमान के रूप में उदयभान सिंह और पुष्पा सिंह तथा उनके साथ नगर के कई गणमान्य भक्तगणों का भरपूर साथ रहा