देवनानी ने किया इल्म्स संस्था के बैनर का विमोचन

अजमेर।   राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने आज आगामी 11 अप्रैल को होने वाली  पंचम वार्षिक लाइव 100 वें संगीतमय के  बैनर का विमोचन किया।
इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी के संस्थापक डॉ लाल थदानी और जे एल एन मेडिकल कॉलेज की अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ दीपा थदानी ने बताया  कि संस्था द्वाराविगत  5 सालों से हर माह बॉलीवुड कलाकारों की जयंती और पुण्यतिथि पर स्वरांजली  का आयोजन कर रही है और वर्ष में एक बार  संगीत साधकों के साथ वार्षिक लाइव कार्यक्रम का आयोजन करते  हैं ।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष संस्था द्वारा 11 अप्रैल को भव्य स्तर पर कार्यक्रम मनाया जा रहा है और संगीतमय कार्यक्रम की थीम है Music is Meditation and Therapy संगीत साधना है और असाध्य रोग का अचूक इलाज है ।
इस अवसर पर संस्था के  अध्यक्ष गोपिंद्र पाल सिंह महासचिव एसीपी रिटायर्ड लोकेश त्रिपाठी सांस्कृतिक रवींद्र माथुर महिला  संयोजक कुमकुम जैन उप सचिव रवींद्र जोधावत कोषाध्यक्ष  एनके भार्गव, समीर गर्ग और  नरेश गर्ग ने विधानसभा अध्यक्ष देवनानी का माल्यार्पणकर स्वागत किया और संस्था की विस्तृत जानकारी दी।
 उल्लेखनीय है संस्था के समाजोपयोगी कार्यों के साथ साथ संस्थापक डॉ लाल थदानी और डॉ दीपा थदानी गीत संगीत नृत्य कार्यक्रमों के माध्यम से मानसिक अवसाद, डिप्रेशन, तनाव, सुसाइडल थॉट्स म्यूजिक थैरेपिस्ट के रूप में विशिष्ट पहचान बनाई है ।
डाँ लाल थडानी
+918005529714
error: Content is protected !!