अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) विद्यालय शिक्षा अजमेर ग्रामीण की खंड बैठक का आयोजन दिनांक 03.04.2026 शुक्रवार को प्रातः 11 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराधना में हुआ। खंड प्रवासी कार्यकर्त्ता सत्यनारायण शर्मा जिला संगठन मंत्री अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का बैठक में मार्गदर्शन मिला । खंड प्रवक्ता आर एन रावत ने बताया कि बैठक मे खंड कार्यकारिणी और संकुल के कार्यकर्त्ताओ ने सदस्यता महाअभियान पर चर्चा की ।कार्यक्रम में जुगराज सिंह परोदा खंड अध्यक्ष , देवेंद्र पाल सिंह भड़ाना, खंड मंत्री ,सुरेन्द्र पाल सिंह खोजा ,सत्यनारायण गुर्जर आशीष माहेश्वरी , सांवरलाल परोदा, नवीन मेघवाल ,रामदेव कालेल ,ओमप्रकाश हाकला सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने भाग लिया।