पाली । 21वीं सदी के राजस्थान साहित्यिक आंदोलन की श्रृंखला में 11 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से होटल मोनार्क, सुमेरपुर रोड, सुभाष नगर, पाली में “पाली साहित्यिक संवाद” आयोजित होगा। यह आयोजन प्रदेश के साहित्यिक आंदोलन की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में किया जा रहा है।कार्यक्रम आंदोलन के संस्थापक-प्रवर्तक एवं वरिष्ठ साहित्यकार श्री अनिल सक्सेना ‘ललकार’ की अध्यक्षता में राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम के बैनर तले आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रदेशभर की नई एवं स्थापित प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर साहित्य, कला और लोकसंस्कृति को जनआंदोलन के रूप में सशक्त करना है।
प्रदेश महासचिव अशोक लोढा ने बताया कि वर्ष 2010 से प्रारंभ हुआ यह आंदोलन आज प्रदेश के सभी जिलों और हजारों ग्राम पंचायतों तक पहुंच चुका है। प्रदेश महासचिव शाश्वत सक्सेना ने कहा कि यह अभियान गांव-गांव तक नई सृजनात्मक चेतना पहुंचा रहा है।
प्रदेश सचिव हेमन्त साहू एवं मोरध्वज सिंह ने जानकारी दी कि राजस्थान सरकार के कला, साहित्य एवं संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश की साहित्य, संस्कृति एवं कला अकादमियों को इस आंदोलन में सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे इस अभियान को संस्थागत मजबूती मिल रही है।
कार्यक्रम में जिलेभर से साहित्यकारों, कलाकारों, युवाओं एवं साहित्य प्रेमियों की बड़ी संख्या में आमंत्रित किया है। आयोजन को लेकर साहित्यिक एवं युवा वर्ग में उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने सभी से इसमें शामिल होने का आह्वान किया है।