कहते हैं जहां चाह है वहां राह है फ्लाइंग बड्र्रस सोसायटी जरूरतमंद बच्चों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने में सदैव तत्पर रहता है।
फ्लाइंग बर्ड्स सोसायटी के कार्यों का पता चलने पर स्कूल की अध्यापिका नीतू जी द्वारा संस्थापिक अध्यक्ष अम्बिका हेडा से संपर्क किया गया।
जरूरतो को देखते हुए फ्लाइंग बर्ड्स की कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा स्कूल का निरीक्षण किया। स्कूल में मूलभूत आवश्यकताएं बाथरूम, रसोई, पीने का पानी, बिल्डिंग की छत इत्यादि सभी जंजर अवस्था में थी। कार्य बड़ा था धनराशि भी अत्यधिक थी। लेकिन बच्चों के हालात को देखते हुए सभी ने निश्चित किया कि काम शुरू करवाते हैं धीरे-धीरे पूर्ण हो जाएगा। स्कूल की पूरी मरम्मत करवाई गई समय समय पर जाकर निरीक्षण भी किया गया।
अध्यक्ष मोना बाकलीवाल ने बताया कि चारदीवारी बहुत छोटी थी और कई जगह से टूटी थी तो गांव के बच्चे रोज घुस जाते थे और स्कूल संपत्ति को नुकसान पहुंचाते थे। चारों तरह की दीवारों को तीन-तीन फीट ऊंचा किया गया और ऊपर के कांच लगाए गए जिससे कोई आसानी से अंदर ना आ सके।
सचिन अंजू सोनी ने बताया कि साल भर गोद लिया इसलिए स्कूल में समय-समय पर त्योहारों को मानने और उपहार देने भी संस्था सदस्य निरंतर वहां पहुंचे।
दीपावली पर मिठाई, पटाखे, नए कपड़े सभी बच्चों के लिए संस्था द्वारा बांटा गया। सर्दी में सभी बच्चों को स्वेटर दिए गए। बच्चों के साथ कभी सपोर्ट डे तो कभी डांस कॉम्पीटिशन रखा,शुक्रवार को *आओ रंग भरे* प्रतियोगिता रख कर पुरस्कृत भी किया गया।
दीपा हेडा उपाध्यक्ष ने बताया कि बच्चों का नया सत्र प्रारंभ हो रहा है तो बच्चों के लिए शुक्रवार को स्कूल बैग, जोमेक्ट्री बॉक्स,वाटर बोटल, कॉपी कलर इत्यादि लेकर सदस्य पहुंचे जिससे बच्चे आने वाले सत्र में सुविधाओं के साथ सुलभ वातावरण में पढ़ाई कर सके। बच्चों का हौसला देखने लायक था उनकी खुशी का ठिकाना भी नहीं था।
बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता रखी जिस 1 व 2 के बच्चों को रंग भरने हेतु शीट दी गई और रंग भरवाए गए।
3से 8 तक के बच्चों को पर्यावरण बचाओ पर चित्र बनाने हेतु कहा गया। सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जीतने वाले बच्चों को रु. 100 धनराशि देकर हौसला बढ़ाया गया। बच्चे सभी सामग्री पाकर प्रसन्न दिखाई दिए।
*फ्लाइंग बड्र्रस सोसाईटी में स्कूल को आगामी एक वर्ष तक और सुविधाएं देने का निश्चित किया*
*स्कूल प्रधानाध्यापक और अध्यापक के मन के भाव*
अजमेर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था फ्लाइंग बर्ड सोसायटी द्वारा आज निकटवर्ती ग्राम नरवर में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय टिढ़ाणा की ढाणी में कुछ खास पल साझा किए गए। फ्लाइंग बर्ड्स सोसायटी के मेंबर्स द्वारा विद्यार्थियों के रचनात्मक कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘आओ रंग भरे’ कार्यक्रम रखा गया। जिसमें नन्हे-नन्हे विद्यार्थियों द्वारा चित्रों के माध्यम से अपनी भावनाएं उकेरी गई और उनमें नित-नए रंग भरे गए । गौरतलब है कि संस्था ने विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती नीतू यादव जी के माध्यम से विद्यालय में पूर्व मेंअनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जैसे टॉयलेट, किचन, मैन गेट, हेड पंप रिपेयर,चार दीवारी निर्माण,स्वेटर-वितरण आदि।विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री राहुल उपाध्याय जी द्वारा संस्था की को-फाउंडर आदरणीय अंबिका जी एवं अन्य मेंबर्स का अभिनंदन किया गया तथा अध्यापिका श्रीमती नीतू यादव जी द्वारा संस्था के स्वागत में कविता भी प्रस्तुत की गई। फ्लाइंग बर्ड सोसायटी द्वारा आज विद्यालय में समस्त विद्यार्थियों को स्कूल बैग, वॉटर बॉटल, कॉपी-सेट वितरित किए गए तथा अल्पाहार भी दिया गया ।अंत में संस्था प्रधान श्रीमती पूजा कुर्ड़िया द्वारा फ्लाइंग बर्ड समिति के द्वारा किए गए इन अनुपम एवं औदार्यपूर्ण कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कार्यक्रम में संस्था से शामिल शर्मिला झंवर, पारूल भार्गव, सुषमा खंडेलवाल, सोनू गर्ग, शिल्पा डागा, राधा राठी, राजकुमारी नवाल, शगुन तापड़िया, कल्पना गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे।