मन्दिर निर्माण होकर रहेगा..आचार्य राजेश्वर

रथ यात्रा गतिमान रहेगी.. अत्रिश
मेनार / श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आन्दोलन रथ यात्रा हंस दास मठ इन्दौर रात्रि मे भव्य स्वागत के साथ धर्माचार्यों की पावन उपस्थिति मे धर्म सभा हुई,भारतीय धर्म संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य राजेश्वर जी ने कहा की यह रथ यात्रा समाज व जनजागरण हेतु हिन्दुओं को जन्म स्थान पुनः प्राप्त करने के लिए निकाली जा रही है। सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश मंत्री सुनील चौबीसा अत्रिश ने बताया कि अपने ही देश मे हिन्दुओं के आराध्य श्री कृष्ण जन्म स्थान के लिए संघर्ष करना पड़े ये सब के लिए विचारणीय प्रश्न है,समय रहते जाग जाओ और इस आन्दोलन से जुड़कर एकता के साथ आगे बढ़ो। नागरिको द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और आचार्य राजेश्वर जी एवम् सम्पूर्ण यात्री दल को आश्वस्त किया कि कृष्ण हमारे रोम रोम मे रचे बसे हैं,जब भी राष्ट्र हित व धर्म रक्षार्थ हमारी जरूरत पड़ेगी हम तैयार है। आचार्य राजेश्वर जी ने कहा कि आप सभी महिलाओं सहित तैयार रहे आपके साहस से धर्म युद्ध जीता जाएगा और मथुरा मे श्री कृष्ण जन्मभूमि पर मन्दिर का भव्य निर्माण होगा..। सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश मंत्री सुनील चौबीसा अत्रिश ने संचालन करते हुए , उच्च स्वर मे नारेबाजी के साथ आवाह्न किया कि युवा देश की शक्ति है, हमे देश मे छुपी आंतरिक आतताइयों की शक्तियों से जूझना पड़ रहा है.. इन आसुरी ताकतों को परास्त कर निरन्तर आगे बढ़ते हुए हमारी धार्मिक आस्था ,संस्कृति,संस्कार, सनातन धर्म को बचाना है। पश्चात् रथ यात्रा आगे 12 बजे मक्सी गांव जिला शाजापुर की ओर रवानगी हुई मक्सी पहुंचने पर जोश ख़रोश के साथ बालाजी मंदिर पर अभिभूत स्वागत किया.. पश्चात् जन्मभूमि जन्म भूमि के बारे मे विस्तार से आचार्य राजेश्वर जी द्वारा जानकारी देकर साथ व सहयोग करने की बात कही। प्रदेश मंत्री सुनील चौबीसा अत्रिश ने जोशीले अंदाज मे नारेबाजी कर सबका उत्साह बढ़ाया और जन्म भूमि हमारे पुरखों की है। कोर्टकेश तीन बार जीत चुके है। अब भी हम ही जीतेंगे और भव्यतम मन्दिर निर्माण करेंगे इसी के साथ यात्रा आगे बढ़ी रास्ते मे कई जगह ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किय
error: Content is protected !!