आज दिनांक 11/04/2026 को नवपंख संस्था द्वारा अपने आस-पास के क्षेत्रों में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्था के कार्यकर्ताओं ने महात्मा फुले के आदर्शों, साहस, सामाजिक सुधारों तथा उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बच्चों तथा उनके परिवारों को महात्मा फुले के विचारों से अवगत कराया गया और उन्हें शिक्षा, समानता तथा सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। संस्था की ओर से विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर जरूरतमंद बच्चों एवं उनके परिवारों को खाद्य सामग्री भी भेंट की गई, जिससे सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत किया जा सके। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा, समानता और जागरूकता का संदेश फैलाना रहा।
कार्यक्रम के अंत में नवपंख संस्था के कार्यकर्ता नितिन उप्पल ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिराव फुले के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम में संस्थान के सदस्य मनिंदर कौर, मयंक चावला ,नितिन उप्पल विजय शर्मा, प्रकाश चंद शर्मा, सौरभ जैन, मोनू रावत उपस्थित रहे एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
— नवपंख संस्था