प्रथम दिन रहा रासा पटेल स्टेडियम एकैडमी व ब्रेकवे स्केटीग एकैडमी भीलवाडा का दबदबा।
अजमेर 11 अप्रेल। मैस्कॉट द स्कूल में इंटर स्कूल व क्लब रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 11 व 12 अप्रैल 2026 तक मैस्कॉट द स्कूल व अजमेर जिला स्केट संघ के सहयोग द्वारा किया जा रहा है मैस्कॉट द स्कूल प्रधानाचार्य श्रीमती सुरभि आनंद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूल व क्लबो से लगभग 100 स्केट्स ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। आज प्रतियोगिता का शुभ आरंभ प्रातः 8ः30 बजे मुख्य अतिथि श्रीमान कंवल प्रकाश किशनानी अजमेर जिला स्केट संघ अध्यक्ष व समाज सेवी विशिष्ट अतिथि गुलाब मोतियानी विद्यालय चेयरमैन के तत्वाधान में संपन्न हुआ। सभी पधारे हुए अतिथियों ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित व उत्साहवर्धन किया गया। निम्न गणमान्य अतिथिगण अतिथिगण उपस्थित रहे। अन्तराष्ट्रीय स्वर्ण पदक खिलाड़ी किशोर कुमार मारोठियॉ ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बताया कि हमें खेल को सिर्फ प्रतिस्पर्धा के रूप में नहीं बल्कि एक अनुशासन और आत्म विकास के रूप में देखना चाहिए स्केटिंग जैसे खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ाते हैं बल्कि मानसिक मजबूती और संतुलन भी विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती सुरभि आनंद ने प्रतियोगिता में आए सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत व आभार प्रकट किया।
प्रतियोगिता आयोजन सचिव व अजमेर जिला स्केट संघ कोऑर्डिनेटर सुप्रिया गौड ने बताया कि आज निम्न खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक , रजत पदक व कांस्य पदक प्राप्त किए। स्वर्ण पदक प्राप्त खिलाड़ी, लक्ष्य परमार, निरपेक्ष, माही, अरूल गोयल, नेहान, तनिष्का, परीक्षित दाधीच, रीतिका, आराध्या वशिष्ठ, उज्जवल, हेयांश, जिनीशा अग्रवाल, हरयाश जाजानी, मिष्ठी। रजत पदक प्राप्त खिलाड़ी. हदया, पूर्वी, मोक्ष, अव्यूक्त बाहेती, लक्क्षीका, दीक्षाणी, विरांक्ष, प्रिशा, यूवान, कौशल गुर्जर, अयम, रूहान हैदर, नैना, तक्षम, कृषिका। कांस्य पदक प्राप्त खिलाड़ी प्रिशा जैन, तनिष्का, रोनक, रितिक्षा, देवांश, दर्श, प्रिंस, भाव्याश, अनिशा, रूद्ध, दुनित। रासा पटेल स्टेडियम एकैडमी व ब्रेकवे स्केटीग एकैडमी भीलवाडा ने सर्वाधिक पदक प्राप्त कर प्रथम दिन अपना दबदबा प्रतियोगिता में बनाए रखा प्रतियोगिता का समापन दिनांक 12 अप्रैल को दोपहर 12 बजे रखा गया है। इस चौंपियनशिप का मुख्य आकर्षण 12 अप्रैल को होने वाली चौंपियनशिप के बेस्ट स्केटर की रेस रहेगी जिसके माध्यम से इस चौंपियनशिप का सबसे फास्टर स्केटर का चयन करके सम्मानित किया जाएगा।
सुरभि आनंद
मोबाइल नंबर 9024703750