अजमेर । महावीर सेवा परिषद द्वारा भारतीय सामाजिक चेतना के अग्रदूत एवं समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर ज्योतिबा फुले स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर महासचिव कमल गंगवाल ने कहा कि फुले ने कठिन परिस्थितियों और सामाजिक भेदभाव के बीच महिला शिक्षा की अलख जगाई। उनके प्रयासों और सावित्रीबाई फुले के सहयोग से ही आज देश में नारी सशक्तिकरण
की मजबूत नींव स्थापित हो सकी है। उन्होंने कहा कि फुले के आदर्श , संघर्ष, विचार सामाजिक समरसता की प्रेरणा है । इस अवसर पर महासचिव कमल गंगवाल अध्यक्ष राजेंद्र गांधी, संजय जैन, विजय पांड्या, राजकुमार गर्ग,देवर्ष गंगवाल,दिलीप तंबोली, गोपाल आसोपा,जुगल जी व्यास, रिपू कासलीवाल, दिनेश धार,पवन बडगूजर,अमित बडगूजर, ईश्वर गुर्जर,पवन जैन,मनीष पाटनी सहित अन्य मौजूद थे ।