अजमेर।
भगवंत विश्वविद्यालय, अजमेर द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर पर शोध पत्र प्रस्तुत करने वाले श्री गजेन्द्र पंचोली का चित्रांश समाज एवं मंदिर समिति, पंचशील द्वारा सम्मान किया गया।
यह सम्मान चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर पंचशील स्थित शिवशक्ति मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष श्री जी. के. माथुर ने श्री पंचोली के शोध कार्य का परिचय देते हुए बताया कि उनके शोध में श्रीनाथजी मंदिर को एक सुदृढ़ प्रबंधन प्रणाली, स्थापत्य विरासत एवं तीर्थ अर्थव्यवस्था के उत्कृष्ट उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
कार्यक्रम में श्री पंचोली का सम्मान भगवान चित्रगुप्त जी की माला पहनाकर एवं पुष्पमालाओं से अभिनंदन कर किया गया।
इस अवसर पर विश्वजीत माथुर, हेमेन्द्र माथुर, डी. पी. माथुर, रतन माथुर, कपिल माथुर, विभोर, दिलीप नाग, सुरेश माथुर, जे. एन. माथुर, जी. के. माथुर, नारायण माथुर, ओ. एस. माथुर, रजनी माथुर, अर्चना माथुर सहित चित्रांश समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।