ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु स्पेशल रेलसेवा का संचालन

रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु मदार-कोलकाता-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

गाडी संख्या 09605/09606, मदार-कोलकाता-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा
गाडी संख्या 09605, मदार-कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 17.04.26 से 01.05.26 तक (03 ट्रिप) मदार से प्रत्येक शुक्रवार को 10.45 बजे रवाना होकर शनिवार को 21.50 बजे कोलकाता पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09606, कोलकाता-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.04.26 से 03.05.26 तक (03 ट्रिप) कोलकाता से प्रत्येक रविवार को 00.50 बजे रवाना होकर सोमवार को 14.00 बजे मदार पहुॅचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, जयपुर , गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, इदगाह ,टूडंला, इटावा, गोविन्दपुरी, सुबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया, कोडरमा, धनबाद,आसनसोल, दुर्गापुर, खाना जं., बर्धमान, बैण्डेल एवं नैहाटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस गाडी में 02 सैकण्ड एसी, 043 थर्ड एसी, 08 शयनयान, 04 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बें होगें।

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर

error: Content is protected !!