आम आदमी पार्टी ने की नरेगा में रोजगार व पारदर्शिता की मांग

राजसमंद। आम आदमी पार्टी , राजसमंद द्वारा महात्मा गांधी नरेगा योजना में मजदूरों को पर्याप्त रोजगार नहीं मिलने, नई साइटों की स्वीकृति में देरी एवं आवेदन प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया ।
ज्ञापन में बताया गया कि कई ग्राम पंचायतों में नरेगा कार्य बंद पड़े हैं, जिससे मजदूरों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और वे पलायन को मजबूर हैं। साथ ही, मजदूरों के आवेदन निर्धारित फॉर्म में स्वीकार नहीं किए जा रहे तथा उन्हें रसीद भी नहीं दी जा रही है ।
पप्पू लाल कीर ने कहा कि नरेगा मजदूरों के लिए जीवन रेखा है, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में उन्हें उनका हक नहीं मिल रहा। यदि शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो आम आदमी पार्टी आंदोलन करेगी ।
पार्टी ने मांग की कि सभी पंचायतों में नरेगा कार्य तुरंत शुरू किए जाएं , नई साइटों को स्वीकृति दी जाए , मजदूरी का समय पर भुगतान हो एवं आवेदन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए।
इस दौरान अमित वर्मा , प्रकाश चंद्र जैन , पप्पू लाल कीर , कपिल जैन , रणवीर सिंह भाटी , लोकेश सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रेषक 
पप्पू लाल कीर 
आम आदमी पार्टी राजसमंद
error: Content is protected !!