एआई स्‍पेश्‍यलिस्‍ट, कंटेंट क्रिएटर भारत में फ्रेशर्स के लिए सबसे तेजी से बढ़ रही भूमिकायें हैं : लिंक्‍डइन

नई दिल्ली, 15 अप्रैल, 2026: जॉब मार्केट में कदम रखने वाले स्‍नातकों या फ्रेशर्स के लिए यह जानना बहुत ज़रूरी है कि मौके कहाँ हैं और क्‍या चीज़ उनकी जिंदगी बदल सकती है। बदलते जॉब मार्केट को समझने में मदद करने के लिए, दुनिया के सबसे बड़े प्रोफेशनल नेटवर्क लिंक्‍डइन ने अपनी ग्रैड्स गाइड 2026 जारी की है। यह गाइड भारत में सबसे तेज़ी से बढ़ रही भूमिकायें, इंडस्ट्री और शहरों के बारे में जानकारी देती है। लिंक्डइन के डेटा के मुताबिक, एआई स्पेशलिस्ट, जेनरेटिव एआई इंजीनियर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर जैसे पदों के लिए युवा प्रतिभाओं की भारी मांग है।

बिजनेस और लोगों से जुड़े क्षेत्रों में बढ़ते मौके

युवा प्रोफेशनल्स के लिए अब सिर्फ टेक्नोलॉजी ही नहीं, बल्कि बिजनेस बढ़ाने और लोगों से जुड़े क्षेत्रों में भी मौके बढ़ रहे हैं। कॅरियर शुरू करने वालों के लिए यूटिलिटीज़ अब सबसे तेज़ी से बढ़ती इंडस्ट्रीज में से एक है। इसके अलावा एजुकेशन, सरकारी प्रशासन, ट्रांसपोर्ट व लॉजिस्टिक्स और एनर्जी टेक्नोलॉजी में भी काफी अवसर हैं। शुरुआती स्तर पर ह्यूमन रिसोर्सेज़, कंसल्टिंग, आईटी, मार्केटिंग, प्रोग्राम व प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और बिजनेस डेवलपमेंट जैसे विभागों में भी काफी संभावनाएं बढ़ रही हैं।

निराजिता बैनर्जी, लिंक्‍डइन की कॅरियर एक्‍सपर्ट और भारत की सीनियर मैनेजिंग एडिटर, लिंक्‍डइन न्‍यूज़ , ने कहा, “अपना कॅरियर शुरू करने वाले युवा प्रोफेशनल्स के लिए सबसे अच्छी सलाह यह है कि वे लीक से हटकर रास्तों और ऐसी जगहों पर मिलने वाले मौकों के लिए तैयार रहें, जहाँ उन्होंने उम्मीद न की हो। सही अवसर शायद वहाँ न मिले जहाँ आप उसे ढूंढ रहे हैं। वह कोई अलग इंडस्ट्री, नया शहर या कोई ऐसा रोल हो सकता है जिसके बारे में आपने पहले सोचा ही न हो। आज के बदलते जॉब मार्केट में, जहाँ आपके हुनर अलग-अलग क्षेत्रों में काम आ सकते हैं, यह बहुत ज़रूरी है कि प्रोफेशनल्स के पास कई तरह के कौशल हों। शुरुआती कॅरियर अब तेजी से अलग-अलग भूमिकाओं और इंडस्ट्री के अनुभवों से गढ़ा जा रहा है। हालांकि, पहली नौकरी तक पहुँचने का रास्ता हमेशा सीधा नहीं होता, लेकिन अलग-अलग तरह के अनुभवों के लिए तैयार रहने से आपको अपनी रफ्तार बनाने और खुद के लिए सही जगह ढूंढने में मदद मिल सकती है।”

छोटी कंपनियों और गैर-मेट्रो शहरों में बढ़ रही भर्ती की रफ़्तार

अब छोटी कंपनियां जॉब मार्केट में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण माध्यम बनती जा रही हैं, इसलिए कॅरियर की शुरुआत करने वालों के लिए यह ज़रूरी है कि वे बड़े ब्रांड्स के अलावा अन्य मौकों पर भी विचार करें। बैचलर डिग्री धारकों के लिए, ऐसी कंपनियों में भर्ती जिनमें 1 से 10 कर्मचारी हैं,2023 से 2025 के बीच 64% बढ़ी है, जबकि शुरुआती स्तर के कुल उम्मीदवारों के लिए यह बढ़त 168% रही है।

इसके साथ ही, नौकरियां अब अलग-अलग शहरों में भी उपलब्ध हो रही हैं। विजयवाड़ा, भोपाल, जयपुर, इंदौर, ग्वालियर और वडोदरा जैसे शहर अब महानगरों के साथ-साथ भर्ती के मुख्य केंद्र बन गए हैं, जिससे युवाओं को पारंपरिक जॉब हब के बाहर भी कॅरियर के कई विकल्प मिल रहे हैं।

इंटर्नशिप के ज़रिए सपनों को पूरा करना

2020-2022 की तुलना में, 2023-2025 के दौरान हर विभाग में शुरुआती स्तर पर भर्ती होने वाले लोगों में इंटर्नशिप करने वालों की संख्या ज़्यादा रही है। लिंक्डइन के डेटा से पता चलता है कि लीगल (कानूनी), प्रोडक्ट मैनेजमेंट, कंसल्टिंग, इंजीनियरिंग और बिजनेस डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में इसमें सबसे बड़ा उछाल देखने को मिला है। पोस्ट-ग्रेजुएशन के बाद इंटर्नशिप का चलन भी बढ़ रहा है, खासकर प्रोग्राम और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, आईटी, मीडिया और मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में।

अगर आप अभी अपने कॅरियर की शुरुआत कर रहे हैं, तो लिंक्डइन कॅरियर एक्सपर्ट निराजिता बैनर्जी की ये कुछ टिप्स आपको आत्मविश्वास के साथ जॉब मार्केट को समझने में मदद कर सकते हैं:

  • “अदृश्य” जॉब मार्केट से न चूकें। आपकी स्किल्स आपकी सोच से कहीं ज्यादा वर्सेटाइल हैं, और लिंक्‍डइन का एआई-पावर्ड जॉब सर्च इन्हीं को साबित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह आपको आपके बैकग्राउंड से मैच करने वाली उन भूमिकाओं को भी दिखाता है, जिनके बारे में आपने शायद कभी सोचा भी नहीं था। एआई-पावर्ड जॉब सर्च अब अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रेंच, पुर्तगाली और जर्मन भाषाओं में शुरू हो रहा है।
  • अपने प्रयास को वहीं केंद्रित करें जहाँ सबसे ज्यादा सफलता मिलने की संभावना हो। हर जगह आवेदन करने की बजाय उन भूमिकाओं को प्राथमिकता दें जहाँ आपकी स्किल्स पहले से ही मजबूत मैच करती हैं। लिंक्‍डइन का जॉब मैच टूल आपको तेजी से यह पहचानने में मदद करता है कि आप कहाँ ज्यादा फिट बैठते हैं, ताकि आप बेहतर मौके वाले आवेदनों पर ज्यादा समय दे सकें।
  • केवल क्षमता नहीं, प्रमाण दिखाएँ। अगर आपके पास सालों का अनुभव नहीं है, तो कोई बात नहीं। जो मायने रखता है, वह है यह दिखाना कि आप क्या कर सकते हैं। अपने प्रोजेक्ट्स, काम के उदाहरण और जो स्किल्स आपने बनाई हैं, उन्हें शेयर करें। अपनी स्किल्‍स को वेरिफाई करना, जैसे लवेबल या रेप्लिट जैसे एआई टूल्‍स का इस्‍तेमाल करना, नियोक्ताओं को आपकी क्षमता को जल्दी समझने में मदद करता है।
  • व्‍यवस्थित रहें और गति बनाए रखें। आवेदन करने के बाद अक्सर ऐसा महसूस होता है कि आप लिम्‍बो में हैं। अपनी स्थिति ट्रैक करने, फॉलो-अप करने और यह पहचानने के लिए कि आपके नेटवर्क में कौन आपकी मदद कर सकता है ताकि आप अलग दिख सकें,के लिए लिंक्‍डइन के जॉब ट्रैकर का इस्तेमाल करें।
  • सीखने के लिए फॉलो करें। केवल उन लोगों से कनेक्ट करें जिन्हें आप जानते और विश्वास करते हैं। बाकी सभी के लिए बस “फॉलो” पर टैप करें। फिर भी आप उनकी पोस्ट्स देख सकेंगे और उनके कंटेंट से जुड़ सकेंगे। *लिंक्‍डइन का नया पीपल सर्च अब उन प्रोफेशनल्स को ढूंढना और उनसे कनेक्ट करना आसान बनाता है जिनके कॅरियर पाथ आपको प्रेरित करते हैं (केवल अमेरिका में उपलब्ध)।
error: Content is protected !!