भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर विप्र सेना द्वारा किया जा रहा है भव्य बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

अजमेर 17 अपै्रल –  भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर विप्र सेना एवं सकल ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में पटेल स्टेडियम में दो दिवसीय बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में समाज के सभी वर्गों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिल रही है, जिससे पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।
टूर्नामेंट का मुख्य आकर्षण पारंपरिक वेशभूषा में खेले गए मुकाबले रहे, जहां पंडित एवं पुरोहित खिलाड़ियों ने धोती-कुर्ता पहनकर मैदान में उतरते हुए अपनी संस्कृति की अनूठी छवि प्रस्तुत की।
पहले मुकाबले में पंडित टाइगर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंडित रॉयल्स को पराजित किया। इस मैच में नितेश को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मुकाबला महिलाओं के बीच खेला गया, जिसमें परशुराम किंग्स ने पंडित स्ट्राइकर्स को हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए परशुराम किंग्स ने 38 रन बनाए, जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए पंडित स्ट्राइकर्स की टीम 23 रन पर सिमट गई। महिला खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
तीसरे मुकाबले में ब्राह्मण जेंट्स ने ब्राह्मण किंग्स को हराया। ब्राह्मण जेंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48 रन बनाए, जबकि ब्राह्मण किंग्स की टीम 24 रन पर ऑल आउट हो गई।
इस टूर्नामेंट में लगभग 60 महिला खिलाड़ियों की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही, जो महिला सशक्तिकरण और खेलों के प्रति बढ़ते रुझान को दर्शाती है।
आयोजन के दौरान पारंपरिक वेशभूषा, खेल भावना और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के दौरान विप्र सेना प्रभारी वनिता जय मां, शहर अध्यक्ष पुनीत भारद्वाज, दीपांशु शर्मा, महिला अध्यक्ष राम मिश्रा, सुदामा राजस्थान बामनवास सभा अध्यक्ष सुदामा शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा शहर अध्यक्ष रवि शर्मा, अनीता शर्मा, दीपिका गौड़, आशीष मिश्रा, हिमांशु मिश्रा, महेश्वर झा, तुषार उपाध्याय, जय तिवारी, आशीष भारद्वाज, मधु भारद्वाज, आशुतोष गौतम, भवन पंडित सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।
आयोजकोंकृविप्र सेनाकृने बताया कि टूर्नामेंट के आगामी मुकाबले आज पुनः खेले जाएंगे, जिनमें और भी रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है।
यह आयोजन समाज की एकजुटता, परंपरा और आधुनिक खेल भावना का बेहतरीन उदाहरण बनकर उभरा है।
भवदीय
गुजंन शर्मा
9950956666

error: Content is protected !!