प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों का दो दिवसीय दौरा, संगठन विस्तार पर होगा मंथन

राजसमंद , दिनांक 18/4/2026 /
आम आदमी पार्टी द्वारा जिले में संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया जा रहा है । पार्टी के प्रदेश महासचिव कीर्ति पाठक , प्रदेश सचिव एवं प्रदेश महिला प्रभारी मीना त्यागी तथा प्रदेश सचिव अमित वर्मा के दो दिवसीय राजसमंद दौरे के दौरान विभिन्न स्तरों पर संगठनात्मक बैठकों का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है ।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पप्पू लाल कीर ने बताया कि इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना , सदस्यता अभियान को गति देना तथा आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा करना है ।
उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को प्रातः 10:30 बजे नाथद्वारा विधानसभा स्तरीय बैठक गणेश टेकरी , नाथद्वारा में आयोजित की जाएगी । इसी दिन सायं 4:00 बजे गांवगुड़ा में रैली एवं आम सभा का आयोजन किया जाएगा ।
इसके अतिरिक्त 20 अप्रैल 2026 (सोमवार) को प्रातः 11:30 बजे जिला कलेक्टर परिसर, राजसमंद में जिला स्तरीय बैठक आयोजित होगी , जिसमें संगठन के विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे ।
पप्पू लाल कीर ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया है।
प्रेषक – 
पप्पू लाल कीर 
आम आदमी पार्टी , राजसमंद
error: Content is protected !!