महावीर इंटरनेशनल अजयमेरु की अप्रैल माह की साधारण सभा 21 अप्रैल को

अजमेर। महावीर इंटरनेशनल अजयमेरु केंद्र की अप्रैल माह की साधारण सभा दिनांक 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को रात्रि 8:00 बजे पंचशील, अजमेर में आयोजित की जाएगी।
रीजन-3 के उपनिदेशक (प्रचार-प्रसार) कमल गंगवाल एवं अजयमेरु केंद्र के चेयरमैन गजेंद्र पंचोली ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में हाल ही में नाकोड़ा जी में सम्पन्न प्रशिक्षण शिविर में प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारियों को सभी सदस्यों के साथ साझा किया जाएगा। साथ ही आगामी माह में किए जाने वाले सेवा कार्यों पर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी।
उन्होंने सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने का आग्रह किया है।
error: Content is protected !!