प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों का दो दिवसीय दौरा , संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

राजसमंद , दिनांक 20/04/2026
राजसमंद। आम आदमी पार्टी द्वारा जिले में संगठन विस्तार को लेकर आयोजित दो दिवसीय दौरे के अंतर्गत प्रथम दिन नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकें संपन्न हुईं । दूसरे दिन जिला कलेक्ट्री परिसर के पास कार्यकर्ताओं की  बैठक हुई ।
प्रदेश महासचिव कीर्ति पाठक, प्रदेश सचिव एवं प्रदेश महिला प्रभारी मीना त्यागी तथा प्रदेश सचिव अमित वर्मा के दौरे के दौरान नाथद्वारा में गणेश टेकरी एवं ग्राम पंचायत नमाना , ग्राम पंचायत गांवगुड़ा , जिला कलेक्ट्री के पास राजसमंद में बैठकें आयोजित की गईं ।
इन बैठकों में संगठन को मजबूत बनाने , सदस्यता अभियान को गति देने एवं आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई । साथ ही कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
प्रदेश महासचिव कीर्ति पाठक  ने कहा कि इस प्रकार की बैठकों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संचालित किया जाएगा ।
इस दौरान प्रकाश चंद्र जैन , पप्पू लाल कीर , एडवोकेट भरत पालीवाल , धर्मेश चंदेल , मुकेश सिंह , कालूराम कुमावत , सूर्य प्रकाश , लीला देवी कुमावत , जमना कीर , आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
प्रेषक –
पप्पू लाल कीर
आम आदमी पार्टी राजसमंद
error: Content is protected !!