रेलसेवाएं रद्द/मार्ग परिवर्तित/रीशड्यूल रहेगी
अजमेर मण्डल के अजमेर-पालनपुर रेलखण्ड के मध्य जवाली-रानी स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 633 व 634 पर आरसीसी बॉक्स डालने हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगीः-
रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 23.04.26 व 24.04.26 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 24.04.26 व 25.04.26 को रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 23.04.26 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग अजमेर-चित्तौडगढ-रतलाम-वडोदरा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण भीलवाडा, चित्तौडगढ, नीमच, मंदसौर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
2. गाडी संख्या 20943, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी रेलसेवा जो दिनांक 23.04.26 को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर, समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
3. गाडी संख्या 20694, बैगलुरू-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 22.04.26 को बैगलुरू से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर, समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
4. गाडी संख्या 20496, हडपसर -जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 23.04.26 को हडपसर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग महेसाना-भीलड़ी-लूनी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर, समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 19411, गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक रेलसेवा जो दिनांक 24.04.26 को गांधीनगर कैपिटल से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
2. गाडी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 24.04.26 को साबरमती से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।