अजमेर-भागलपुर रेलसेवा मार्ग परिवर्तित रहेगी

रेलवे द्वारा दानापुर मण्डल के नेऊरा-जटडुमरी रेलखण्ड के मध्य ब्राडगेज रेल लाइन की कनेक्टिविटी हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण अजमेर-भागलपुर रेलसेवा मार्ग परिवर्तित रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण गाडी संख्या 13421, अजमेर-भागलपुर रेलसेवा जो दिनांक 25.04.26 को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग पं. दीनदयाल उपाध्याय, गया , जहानाबाद, पटना होकर संचालित होगी।
error: Content is protected !!