जयपुर मण्डल के धानक्या स्टेशन यार्ड में आरयूबी निर्माण कार्य

रेलसेवाएं आंशिक रद्द/मार्ग परिवर्तित/रीशड्यूल रहेगी
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जयपुर-फुलेरा रेलखण्ड के मध्य स्थित धानक्या स्टेशन यार्ड में समपार फाटक संख्या 235 पर आरयूबी निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी :-
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 12991, उदयपुर सिटी-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 05.05.26 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह अजमेर तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 12992, जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 05.05.26 को जयपुर के स्थान पर अजमेर से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 03.05.26 व 13.05.26 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग रींगस-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी।
रीशड्यूल  रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 12988, अजमेर-सियालदाह रेलसेवा दिनांक 05.05.26 को अजमेर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 40 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
2. गाडी संख्या 14864, जोधपुर – वाराणसी सिटी रेलसेवा दिनांक 05.05.26 को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।
3. गाडी संख्या 15716, अजमेर-किशनगंज रेलसेवा दिनांक 05.05.26 को अजमेर से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।
error: Content is protected !!