श्री खाटू श्याम बाबा की विशाल शोभा यात्रा का स्वागत किया

श्री श्याम प्रेम मंडल, मदार गेट अजमेर के तत्वाधान में 27 अप्रैल  सोमवार को मदार गेट से निकाली गई श्री खाटू श्याम बाबा की विशाल शोभा यात्रा का अग्रवाल समाज अजमेर एवं श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र संस्था अजमेर द्वारा संयुक्त रूप से मैसर्स गंगाराम अमरचंद हलवाई, नया बाजार के पास पुष्पवर्षा कर व संस्था पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा श्याम बाबा की आरती भी की गयी l
शोभा यात्रा का स्वागत करने वाले व श्याम बाबा की आरती करने वाले संस्था पदाधिकारियों में प्रवीण अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, हनुमान दयाल बंसल, जंवरीलाल बंसल, ओमप्रकाश गर्ग, विनय गुप्ता, विनोद कुमार अग्रवाल, अगम प्रसाद मित्तल, राजेंद्र प्रसाद मित्तल, डॉ विष्णु चौधरी, श्रीमती संतोष बंसल, शकुंतला गर्ग, सुबोध कुमार गर्ग, संदीप बंसल, राकेश टकसाली, नवीन मित्तल सहित अनेक पदाधिकारी, समाज बंधु व मातृ शक्ति शामिल थे l

शैलेंद्र अग्रवाल
अध्यक्ष
श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र संस्था अजमेर
9414280962,7891884488

error: Content is protected !!