श्री सिंधी सेंट्रल पंचायत सोसाइटी रजि. जिला ब्यावर के सानिध्य में सिंधी समाज की महिलाओं ने बनाई एक नई संस्था,
*सिंधी आदिशक्ति सेवा संगठन* के नाम से तिरुपति दोसा कॉर्नर कॉलेज रोड मे संस्था के सभी सदस्यों ने किया परिचय सम्मेलन का आयोजन
कार्यक्रम में करीब 70 से ज्यादा महिलाएं हुई उपस्थित भगवान साईं श्री झूलेलाल जी के आगे दीप प्रज्वलित कर और आरती करके किया कार्यक्रम का आरंभ
सभी ने तिलक लगाकर दुपट्टा पहना कर और फूल देकर एक दूसरे का किया सम्मान जिसमें सभी की सहमति से अध्यक्ष पद पर कीर्ति मंगलानी को किया गया नियुक्त
सचिव पूनम मोतियानी, कोषाध्यक्ष जागृति गिद्वानी, एवं उपाध्यक्ष कोमल मोतियानी को नियुक्त किया गया कार्यकारिणी समिति मे हर्षिता रामचंदानी शोभा जैसवानी
कनिका कीर्तानी माला कांजानी कशिश विधानी रिया मंगलानी पूनम रामरखयानी अनु साधवानी साक्षी भाटिया को किया गया शामिल
अध्यक्ष कीर्ति मंगलानी और प्रेम मंगलानी ने बताया कि यह संगठन सिंधी समाज की महिलाओं को एक करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए और समाज मे सेवा, सुरक्षा, संस्कार को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करेगी एवं समाज को मजबूत बनाकर आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगी एवं अंत में सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया
उसके पश्चात सभी महिलाओ ने मिलकर मनोरंजक कार्यक्रम किये और अंत में चाय नाश्ते का आनंद लिया