*आरपीएससी: विभिन्न भर्तियों का साक्षात्कार कार्यक्रम*

अजमेर, 5 मई। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न भर्ती अंतर्गत आगामी चरण का साक्षात्कार कार्यक्रम मंगलवार को जारी कर दिया गया है।
आयोग सचिव  ने बताया कि  कॉलेज शिक्षा विभाग भर्ती-2023 के तहत सहायक आचार्य (इतिहास), सहायक आचार्य (ईएएफएम) और शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक के पदों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया आगामी 18 मई से आयोजित की जाएगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सहायक आचार्य इतिहास के सातवें चरण, सहायक आचार्य ईएएफएम और पीटीआई भर्ती के तृतीय चरण के साक्षात्कार 18 मई से 27 मई 2026 तक आयोजित किए जाएंगे।
अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र और सभी शैक्षणिक व अन्य मूल प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाने होंगे। इन दस्तावेजों के साथ ही उनकी फोटो प्रति लाना भी आवश्यक है, अन्यथा अभ्यर्थियों को साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होने से वंचित कर दिया जाएगा। संबंधित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथासमय अपलोड कर दिए जाएंगे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!