वर्द्धमान रूट्स…पूल-पार्टी में बच्चों की मस्ती..

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित शिक्षण संस्थान वर्द्धमान इंटरनेशनल स्कूल वर्द्धमान रूट्स में प्रारंभिक शिक्षा के साथ में संस्कार, नैतिक शिक्षा, एवं बच्चों में वर्ष-पर्यन्त बदलते मौसम का सामना करने के लिए अनेक तरह के टिप्स दिए जाते है एवं बच्चों के मन से अनेक तरह के होने वाले डर को दूर करने के लिए विविध आयोजन किए जाते है।

इसके अंतर्गत बुधवार एवं गुरुवार को स्कूल केम्पस में दो दिवसीय पूल पार्टी का आयोजन किया गया।
स्वच्छ पानी से भरे आर्टिफिशियल स्विमिंग पूल में स्लाइडर के साथ डिजिटल साउंड सिस्टम रखा गया जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ आनन्द उठाया। अनेक बच्चे स्विमिंग कॉस्ट्यूम, गॉगल्स, स्लाइडर ट्यूब पहनकर आए उन्होंने म्यूजिक के साथ खूब एन्जॉय किया। पूल पार्टी में बच्चों ने अनोखे अंदाज में फोटो शूट भी करवाया। बच्चों को गर्मी में राहत की अनुभूति हुई।
कार्यक्रम के पहले दिन प्ले ग्रुप के बच्चों ने पूल पार्टी का आनंद लिया। दूसरे दिन नर्सरी कक्षा के बच्चों के लिए विशेष आयोजन किया गया। दोनों ही दिनों बच्चों में गजब का उत्साह और खुशी देखने को मिली।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती श्वेता नाहर ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के मन में पानी के प्रति भय को दूर करने एवं उनके शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और टीम भावना को बढ़ाने में सहायक होती हैं।
पूल पार्टी के दौरान बच्चों की हँसी, उत्साह और उमंग ने पूरे विद्यालय परिसर को जीवंत बना दिया। अभिभावकों ने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना करते हुए खुशी व्यक्त की।
इस दौरान विद्यालय परिसर को बड़े ही आकर्षक सजावट से सजाया गया। म्यूजिक, डांस और वाटर गेम्स ने बच्चों की मस्ती को दोगुना कर दिया। बच्चों ने पानी में खेलते हुए खूब आनंद लिया और उनकी खिलखिलाहट से पूरा वातावरण खुशियों से भर गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। शिक्षकों एवं स्टाफ की देखरेख में सभी गतिविधियाँ सुचारु रूप से संपन्न हुईं।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!