पूर्वांचल जन चेतना समिति चैरिटेबल ट्रस्ट भीलवाड़ा का मदर्स डे विशेष

सिंगल मदर्स के साहस को सलाम”
Oplus_16908288

पूर्वांचल जन चेतना समिति चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित मदर्स डे का विशेष कार्यक्रम, 9 मई 2026, शनिवार, दोपहर 4 बजे, ऑटोमोबाइल भवन, कुम्भा सर्कल, आज़ाद नगर मे आयोजित होगा। कार्यक्रम के संयोजक अनुराधा झा ने कहा कि यह कार्यक्रम सिंगल मदर्स के संघर्ष, साहस और पहचान को सम्मान देने के लिए है। समाज के लिए मिसाल बनने वाली ये महिलाएं अकेलेपन, आर्थिक कठिनाइयों और पूर्वाग्रहों का सामना करते हुए भी अपने बच्चों को मजबूत बना रही हैं।                                           पूर्वांचल जन चेतना समिति के संस्थापक अध्यक्ष रजनीश वर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम अपने आप में एक मिसाल और संदेश के रूप में सभी के बीच भीलवाड़ा में पहली बार आयोजित हो रहा है इस कार्यक्रम में ओपन मंच के माध्यम से सभी सिंगल मदर को अपनी बात, अनुभव एवम सपनों को बताने,रखने का मंच प्रदान किया जाएगा,। इस कार्यक्रम के सहयोग मे शामिल रहे प्लीज मॉम डे केयर संस्थान भी मौजूद रहेगी। पूर्वांचल समिति के सदस्य गण एवं आयोजन समिति में मौजूद रहे शिल्पी सिंह, मीना देवी झा ,रामावती, पूनम झा और अनामिका पंडित इस आयोजन को सफल बनाने में शामिल हैं। श्री वर्मा ने कहा कि हम सब मिलकर इन सिंगल मदर्स के साहस को सलाम करें, उनके संघर्ष को पहचाने और एक ऐसे समाज का निर्माण करें, जहाँ हर माँ को उसका वास्तविक स्थान मिले।

error: Content is protected !!