जयपुर -रेवाडी रेलखंड के खैरथल-पड़ीसल एवं पड़ीसल-अलवर स्टेशनों के मध्य आरयूबी लॉन्चिंग कार्य

रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी
उत्तर पश्चिम रेलवे पर जयपुर मण्डल के जयपुर -रेवाडी रेलखंड के खैरथल-पड़ीसल स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 95 एवं पड़ीसल-अलवर स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 106 पर आरयूबी लॉन्चिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14322, भुज-बरेली रेलसेवा जो दिनांक 09.05.26 को भुज से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाडी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, नीमकाथाना, नारनौल व अटेली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
2. गाडी संख्या 14321, बरेली-भुज रेलसेवा जो दिनांक 10.05.26 को बरेली से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग रेवाडी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा अटेली, नारनौल, नीमकाथाना व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
3. गाडी संख्या 19566, देहरादून-ओखा रेलसेवा जो दिनांक 10.05.26 को देहरादून से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग रेवाडी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
4. गाडी संख्या 20937, पोदबंदर-दिल्ली सराय रेलसेवा जो दिनांक 09.05.26 को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर -रेवाडी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, नीमकाथाना व नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
5. गाडी संख्या 12916, दिल्ली-साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 10.05.26 को दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग रेवाडी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
6. गाडी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा जो दिनांक 10.05.26 को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग जोधपुर-मारवाड-अजमेर- जयपुर-अलवर-रेवाडी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जोधपुर-डेगाना-रतनगढ- लोहारू-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा मेडता रोड, डेगाना, रतनगढ, चूरू, सादुलपुर व लोहारू स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
7. गाडी संख्या 20990, चंडीगढ-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 10.05.26 को चंडीगढ से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग रेवाडी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा अटेली, नारनौल, नीमकाथाना व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!