अजमेर । अनुभूति सेवा समूह जो की एक सोशल संस्था है, जो हर समय हर परिस्थिति में सेवा कार्यों में सक्रिय है ।
अधिक मास के पावन एवं पुण्य अवसर पर सनातन संस्कृति एवं गौ सेवा को समर्पित एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन 23 मई को
3:15 बजे से श्री गोपाल कृष्ण गौशाला फतेहपुरिया नगर फायसागर रोड अजमेर पर आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम में गौ माता की विशेष पूजा ,अर्चना, गौ माता की परिक्रमा, तथा छप्पन भोग का आयोजन किया गया । गौ माता के श्रृंगार कर उनके साथ विभिन्न पुराणों रामायण ,भागवत गीता, विष्णु पुराण आदि को लेकर गाजे बाजे के साथ चले और पीपल के वृक्ष के नीचे सबको विराजमान करके सब की सामूहिक परिक्रमा की गई । श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न प्रकार के भोग गौ माता को अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया ।
इस अवसर पर श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी रखा गया जिसमें बड़ी संख्या में गोभक्त एवं धर्म प्रेमी सम्मिलित हुए ।
लेखा गर्ग ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अधिक मास की पुण्य काल में गौ सेवा धाम भक्ति एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जनमानस में जागरूकता एवं आस्था को बढ़ावा देना है ।
इस आयोजन को सफल बनाने में उषा शर्मा, आशा गर्ग, आरती गुप्ता, विमी बंसल, कविता बंसल, पल्लवी अग्रवाल कविता पाटनी का एवं समस्त अनुभूति परिवार सदस्यों के साथ शंकर जी फतेहपुरिया एवं वर्षाजी फतेहपुरिया का भी सहयोग रहा
भवदीय
लेखा गर्ग
9982223444