अजमेर में पहली बार एआई साप्ताहिक समर कैंप 2026 का आयोजन

अजमेर 23 मई, युवाओं और विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एवं भविष्य की डिजिटल तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से एआई समर कैम्प 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप अजमेर में पहली बार आयोजित होगा, जिसमें प्रतिभागियों को चेटजीपीटी जेमीनी, क्लाउड, सूनो अन्य उपयोगी आधुनिक एआई टूल्स की जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा।
आयोजक कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि कैंप में एआई आधारित क्रिएटिविटी, डिजिटल स्किल्स और भविष्य के करियर अवसरों के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को नई तकनीकों के साथ जोड़ते हुए उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है।
कार्यक्रम 1 से 6 जून 2026 तक सुबह 9 से 11 बजे तक रसोई बैंक्वेट हॉल, स्वामी कॉम्प्लेक्स, अजमेर में आयोजित होगा। इसमें आजू-बाजू डिजिटल के प्रशिक्षारती इसमें प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देंगे। कैंप के लिए सीमित सीटें रखी गई हैं तथा जल्द गुगल फॉर्म पर पंजीकरण करवाया जा सकता है। हाल के वर्षों में देशभर में एआई आधारित समर कैंप और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है।
पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए आयोजकों द्वारा जारी मोबाइल नंबर 9929590447 एवं 7891201234 पर संपर्क किया जा सकता है।
कंवल प्रकाश किशनानी
संयोजक
मो. 9829070059

error: Content is protected !!