_*2 अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन भरने का अंतिम अवसर*_
अजमेर, 26 मई । राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सांख्यिकी अधिकारी (कृषि विभाग) भर्ती-2024 के अंतर्गत विचारित सूची में सम्मिलित 2 अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने का एक और मौका दिया है। इन अभ्यर्थियों द्वारा पूर्व में प्रदत्त अवसरों के दौरान ऑनलाइन विस्तृत आवेदन सब्मिट नहीं किया गया था। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
संबंधित अभ्यर्थी 27 से 31 मई 2026 (रात्रि 11:59 बजे) तक विस्तृत ऑनलाइन आवेदन सब्मिट कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।इसके बाद इस संबंध में कोई अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा। यदि अभ्यर्थी इस अवधि में भी विस्तृत आवेदन सब्मिट नहीं करते है, तो उसे अपात्र मानते हुए चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।
………..
*सहायक कृषि अधिकारी (कृषि विभाग)भर्ती-2024*
_*30अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन भरने का अंतिम अवसर*_
अजमेर, 26 मई । राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक कृषि अधिकारी (कृषि विभाग) भर्ती-2024 के अंतर्गत विचारित सूची में सम्मिलित 30 अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने का एक और मौका दिया है। इन अभ्यर्थियों द्वारा पूर्व में प्रदत्त अवसरों के दौरान ऑनलाइन विस्तृत आवेदन सब्मिट नहीं किया गया था। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
संबंधित अभ्यर्थी 27 से 31 मई 2026 (रात्रि 11:59 बजे) तक विस्तृत ऑनलाइन आवेदन सब्मिट कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।इसके बाद इस संबंध में कोई अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा। यदि अभ्यर्थी इस अवधि में भी विस्तृत आवेदन सब्मिट नहीं करते है, तो उसे अपात्र मानते हुए चयन प्रक्रिया से वंचित कर दिया जाएगा।