अजमेर । देश के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न , स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी एवं पीसीसी सदस्य महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सर्किल पर पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया ।
इस अवसर पर कहा कि आजादी के समय देश की स्थिति की आज कल्पना भी नहीं कर सकते। ऐसे समय जब देश में सुई तक का उत्पादन नहीं होता था, तब पंडित नेहरू जी ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी।
उन्होंने कहा कि विश्वस्तरीय संस्थानों के निर्माण , लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने जैसे उनके अनेक अपूर्व योगदान सदैव स्मरणीय रहेंगे। कृतज्ञ राष्ट्र आज उनको नमन करता है। नई पीढ़ी को पंडित नेहरू के व्यक्तित्व के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हासिल कर उनके बताएं मार्ग पर चलना चाहिए ।
इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिवकुमार बंसल पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता राज नारायण आसोपा शक्ति सिंह रलावता मुकेश सिंह राठौड़ लोकेंद्र सिंह परिहार महेंद्र कटारिया पप्पू इलाहाबादी विशाल टाटीवाल अकरम कुरैशी चन्द्र प्रकाश शर्मा भरत कंनवारी रामचंद्र बिजावत खुशवंत रोहिल्ला अभिषेक सिंह रावत पुष्पेंद्र ओझा अशोक सुकरिया अहमद हुसैन चंद्र प्रकाश शर्मा मुकेश सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
महेंद्र सिंह रलावता
9414497073