एमडीएसयू प्रशासन पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर द्वारा जारी किए गए स्नातक के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ियों को लेकर परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन देने के लिए एबीवीपी प्रांत कार्यकारिणी सदस्य और महानगर सहमंत्री डीएवी छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्णा ठाकुर सहित कार्यकर्ता आए तो प्रशासन ने आनन फानन में चैनल गेट बंद करके ताले लगा दिए।
एबीवीपी प्रांत कार्यकारिणी सदस्य और महानगर सहमंत्री डीएवी छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने बताया कि मैं परीक्षा नियंत्रक सुनील टेलर जी से सामान्य बात करने गया था ! इनको किस बात का डर सता रहा है कि इनको हमारे से बात करने के अंदर भी चैनल गेट पर ताले लगाकर चार गार्ड तैनात कर दिए। यहां पर ना वीसी साब मिलते हैं ना कोई और अधिकारी मिलता हैं। विद्यार्थी अपनी पीड़ा लेकर कहा जाएगा यहां कोई सुनने वाला नहीं है। छात्रनेताओं से भी नहीं मिल रहे तो आम विद्यार्थियों को मानसिक प्रताड़ित किया जा रहा है। यह विश्वविद्यालय की तानाशाही है जो कि लोकतंत्र के लिए घातक हैं। हाल ही में स्नातक का रिजल्ट जारी हुआ है। जिसमें सरकारी महाविद्यालय के विद्यार्थियों को कम नंबर दिए गए। क्या निजी महाविद्यालय यूनिवर्सिटी को इन भ्रष्टाचारियों को समय पर पैसा देती है, पार्टी करवाती है, इनको इसी कारण से भ्रष्टाचारियों ने सरकारी महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को टारगेट करते हुए परिणाम में 80 से 90% त्रुटि की है। उनको हताश करने का प्रयास किया है अब यदि यूनिवर्सिटी की लापरवाही के कारण कल को कोई विद्यार्थी गलत कदम उठाता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा? यदि परीक्षा परिणाम की त्रुटियों में सुधार नहीं किया गया तो एबीवीपी उग्र प्रदर्शन और आंदोलन करेगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!