वर्द्धमान महाविद्यालय की 17 एन सी सी कैडेट्स का दल संयुक्त वार्षिक ट्रेनिंग शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर ब्यावर लौटा

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या महाविद्यालय, ब्यावर की 17 एनसीसी कैडेट्स का दल प्रभारी लवीना प्रजापत के साथ 11 राज बटालियन, अजमेर के तत्वावधान में राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक ट्रेनिंग शिविर (सीएटीसी) में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर ब्यावर लौटा ।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आर. सी. लोढ़ा ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर 15 मई से 24 मई 2026 तक आयोजित हुआ । जिसमें कैडेट्स को सैन्य अनुशासन, नेतृत्व, देशभक्ति और शारीरिक दक्षता से जुड़े विशेष प्रशिक्षण प्राप्त हुए । इस प्रकार के कैंप से तैयार हुए कई एनसीसी कैडेट्स भारतीय सेना और अन्य सुरक्षा बलों में सेवा कर देश का नाम रोशन करेंगे ।

कैंप में महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन, प्रतिभा और मेहनत का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में कैडेट्स ने बेहतरीन प्रदर्शन कर कई उपलब्धियां अपने नाम कीं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कैडेट यशस्वी दाधीच ने मंच संचालन करते हुए अपने उत्कृष्ट एवं प्रभावशाली प्रदर्शन से गोल्ड मेडल एवं सोलो सिंगिंग में कैडेट कुंमकुंम भट्ट ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया ।
खेल प्रतियोगिता में कैडेट ज्योति एवं उनकी टीम ने वॉलीबॉल चैंपियनशिप में प्रथम स्थान तथा रनिंग प्रतियोगिता में कैडेट ज्योति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के मंत्री डॉ नरेन्द्र पारख ने सभी कैडेट्स को बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि हमारे महाविद्यालय की छात्राओं को ऐसे अनोखे एवं महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हो रहे हैं । हम आशा करते है कि ये कैडेट्स भविष्य में महाविद्यालय, समाज एवं देश का नाम रोशन करेंगे ।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!