विश्व पर्यावरण दिवस पर सैनिक विश्राम गृह में होगा पौधरोपण कार्यक्रम

अजमेर, 4 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सैनिक विश्राम गृह, अजमेर में 5 जून 2026 को प्रातः 11:30 बजे भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल आलोक कुमार साहा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना है।
सैनिक कल्याण विभाग, अजमेर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, प्रभु पसंद भवन, शास्त्री नगर, अजमेर की मुख्य संचालिका राजयोगिनी बी के आशा बहन ,बी के कीर्ति तथा सेवा केन्द्र के सभी बी के भाई-बहनों को सादर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ वृक्षों के महत्व पर भी प्रकाश डाला जाएगा।
इस अवसर पर कर्नल आलोक कुमार साहा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी बी के हंसराज नवल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी विमलेश कुरडिया, पिंकी शर्मा, अनिल श्रीवास्तव, नरपत सिंह रावत, REXCO स्टाफ तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों ने बताया कि एक वृक्ष अनेक जीवनों को सुरक्षा प्रदान करता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को देखते हुए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह वृक्षारोपण कर प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान दे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथि एवं कर्मचारी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश देंगे।
बी के रमेश

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!