सिन्धपुति महाराजा दाहरसेन के 1314वें बलिदान दिवस पर होगें कार्यक्रम

14 जून से 16 जून तक तीन दिवसीय आयोजन

अजमेर-4 जून। राष्ट्र रक्षा में बलिदान हुये सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन के 1314वें बलिदान दिवस के उपलक्ष में तीन दिवसीय आयोजन कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। ऐसा निर्णय रसोई बैक्टि हॉल,स्वामी कॉम्पलेक्स पर समिति की बैठक कवंल प्रकाश किशनानी की अध्यक्षता में लिया गया।
समिति के महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन के बलिदान दिवस पर 14 जून को ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन, पूर्व संध्या 15 जून को सांय दीपदान व महाआरती एवं 16 जून को प्रातः 8.00 बजे से सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक, हरिभाउ उपाध्याय नगर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। साथ ही स्मारक पर स्थित हिंगलाज माता मन्दिर पर पूजा अर्चना, महापुरूषों की मूर्तियों पर श्रद्धासुमन अर्पण व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये जायेगें।
इन सभी कार्यक्रमों में नगर निगम अजमेर, अजमेर विकास प्राधिकरण, भारतीय सिन्धू सभा, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन विकास एवं समारोह समिति व सिन्धु इतिहास व साहित्य शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में नरेन्द्र बसराणी, मुकेश खींची, महेश टेकचंदाणी, चन्द्रभान प्रजापति, विनीत लोहिया, शिव प्रसाद गौतम, मोहन तुलस्यिाणी, प्रकाश जेठरा, मुकेश आहूजा, विष्णु अवतार भार्गव सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
       समन्वयक
मो. 9829070059

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!