अजमेर, 04 जून 2026 – अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर आज अजमेर दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी डॉ. द्रोपदी कोली द्वारा माननीय संभागीय आयुक्त महोदय को ज्ञापन पत्र सौंपा गया।
यह जानकारी देते हुए डॉ. द्रोपदी कोली ने बताया कि आगामी मानसून को देखते हुए क्षेत्र की साफ-सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करना अत्यावश्यक है इस हेतु मांग पत्र में निम्न बिंदु शामिल हैं:
1. नालों की सफाई – आगामी बारिश को देखते हुए दक्षिण विधानसभा के सभी नालों की तत्काल सफाई करवाई जाए।
2. सड़कों की मरम्मत -सड़कों की बदहाली के कारण जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और पानी भर रहा है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करवाई जाए।
3. निर्माण कार्यों की जांच- विधानसभा में बन रहे नालों की गुणवत्ता ठीक नहीं है, न तो लेबल सही है और न सामग्री। उच्च अधिकारियों से निर्माण कार्यों की जांच करवाई जाए।
4. अधूरे ओवरब्रिज/अंडरपासरू डेयरी फाटक, सुभाष नगर, नाका मदार पर बन रहे तीन ओवरब्रिज/अंडरपास 10 साल से अधूरे हैं। वैकल्पिक मार्ग सुभाष नगर अंडरपास, डेयरी अंडरपास, कल्याणपुरा, तोपदड़ा में बारिश में पानी भर जाता है, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। इन्हें जल्द ठीक कराया जाए।
5. सफाई कर्मचारी भर्ती एवं हड़ताल का समाधानरू राजस्थान में बीजेपी सरकार को 3 वर्ष हो चुके हैं लेकिन सफाई कर्मचारी आयोग का गठन नहीं हुआ। गहलोत सरकार द्वारा निकाली गई 23 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती को बीजेपी सरकार ने रोक दिया है, उसे पुनः शुरू किया जाए। अजमेर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में गंदगी के ढेर लग गए हैं और महामारी फैलने का खतरा है। शहरवासियों को जल्द राहत दी जाए और सफाई व्यवस्था सुचारू करवाई जाए।
डॉ. द्रोपदी कोली ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिन में इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन कर आंदोलन किया जाएगा। इसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से अजमेर दक्षिण विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी धोलखेड़िया व चंदन सिंह, मंडल अध्यक्ष कौशल चित्तौड़िया, मनीष सेन, राकेश चौहान, धीरज गुर्जर, विनोद नकवाल, प्रितपाल सिंह, पार्षद नरेश सरवन, ईश्वर राजोरिया, पूर्व पार्षद ललित चोपड़ा, हरिशंकर, अशोक पंडित, और कांग्रेस कार्यकर्ता वेद प्रकाश चौधरी, बुद्धन जेदिया, प्रवीण कुमार, विष्णु गौड़,सुनील कुमार, रामू, रवि कुमार, प्रदीप तुनगरिया, विनोद सेवासिया (विकी), अपूर्व शर्मा, वासदेव, लेखराज आदि मौजूद रहे।
डॉ. द्रोपदी कोली
प्रत्याशी, अजमेर दक्षिण विधानसभा