अजमेर मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा एवं महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती रिंकल भूतड़ा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री विकास बूरा, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजिनियर श्री मनोज मीणा सहित मंडल के अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सामूहिक रूप से पौधे लगाए। पर्यावरण संरक्षण थीम पर आधारित विशेष सेल्फी पॉइंट पर फोटो क्लिक कर पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक किया गया। प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए श्री राजू भूतड़ा और श्रीमती रिंकल भूतड़ा ने रेल अधिकारियों व कर्मचारियों को जूट के बैग वितरित किए। ब्यावर रेलवे स्टेशन और रेल कॉलोनी परिसर में सघन पौधारोपण किया गया। यहाँ भी यात्रियों और कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए पैंफलेट और जूट के बैग दिए गए। उदयपुरसिटी रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को जूट के बैग बांटे गए ताकि वे पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकें। यात्रियों में जागरूकता बढ़ाने के लिए पर्यावरण सुरक्षा से जुड़े पंपलेट बांटे गए। इसके साथ ही यात्रियों और सफाई कर्मचारियों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। स्टेशन पर बने पर्यावरण सेल्फी पॉइंट पर यात्रियों को सेल्फी लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। मंडल के मारवाड़ जं, भीलवाडा, मावली जं., डूंगरपुर सहित अन्य स्टेशनों पर भी पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया |

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!