विश्व पर्यावरण दिवस पर आर.एम.के.एम. परिसर में पौधारोपण
दिनांक 5 जून 2026: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजस्थान महिला कल्याण मण्डल, गीता सागर फाउण्डेशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा संयुक्त रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया। राजस्थान महिला कल्याण मण्डल परिसर चाचियावास में आयोजित कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश) श्री अंकित रमन ने मुख्य अतिथि के रूप में पौधारोपण करते हुए लगाए हुए पौधों की नियमित देखभाल को बहुत महत्वपूर्ण बताया। श्री अंकित रमन ने पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा संचालित कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का अवलोकन कर दिव्यांगजन के शिक्षण, प्रशिक्षण एवं पुनवार्स के लिए किए जा रहे प्रयासों को समावेशी समाज विकसित करने के लिए आवश्यक बताया।
श्री रमन के द्वारा संस्था के द्वारा संचालित अद्धैत शीघ्र हस्तक्षेपण केन्द्र पर दिव्यांग बच्चो के साथ पर्यावरण दिवस थीम पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल होकर बच्चों व स्टाफ का उत्साहवर्धन किया। संयुक्त निदेशक अनुराग सक्सेना, अतिरिक्त निदेशक तरूण शर्मा, उपनिदेशक नानूलाल प्रजापति, लेखाधिकारी नेमीचन्द वैष्णव, लक्ष्मण सिंह चैहान, पदमा चैहान, ईश्वर शर्मा, चन्द्रशेखर शर्मा, पूरणमल मेघवंशी आदि ने भी पौधारोपण किया एवं संस्था स्टाफ ने अपनी भागीदारी व सहयोग प्रदान किया। अधिकार मित्र दीपक ठाकुर एवं विधि छात्रा अनुष्का ने भी अपनी उपस्थिति प्रदान की।
(राकेश कुमार कौशिक)
निदेशक
मो. 9829140992