अणुव्रत समिति के बैनर का अनावरण किया गया

यहाँ पुष्कर रोड राम नगर स्थित नवकार कॉलोनी में विराजित स्थाकवासी आचार्य श्री विजय राज महाराज के सम्मुख अणुव्रत समिति के बैनर का अनावरण किया गया। उन्हें अणुव्रत पत्रिका का ताज़ा अंक भेंट किया तथा विरासत सेवा संस्थान की स्थापना के 25 वर्ष संपूर्ति के अवसर पर प्रकाशित होने वाली स्मारिका विरासत नामा में प्रकाशनार्थ आचार्य श्री मंगल भावना सन्देश भी प्राप्त किया। अणुव्रत विश्व भारती के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर समायोजित राष्ट्र व्यापी कार्यक्रम की जानकारी स्थानीय अणुव्रत समिति के अध्यक्ष बी एल सामरा द्वारा उन्हें प्रदान की गयी और प्रचार माध्यमो से जन साधारण को दो बजे से चार बजे तक दो घंटे अपने अपने घर कार्यालय एवं कार का A C  बंद रख कर ऊर्जा की बचत द्वारा पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने की अपील की गयी, जिसका व्यापक असर देखा गया अणुव्रत समिति के द्वारा इस अभियान के लिए बनवाये गए बैनर को करीब 25 वाट्स अप ग्रुप मै शैयर कर स्थानीय लोगो से इस अभियान बाबत सहयोग हेतु अनुरोध किया गया । स्थानीय विधायक और विधानसभा अध्यक्ष श्री वासु देव देवनानी जी से भी उनके निवास पर भेंट करने का कार्यक्रम बनाया गया, किन्तु वे उत्तराखंड की यात्रा पर होने से भेंट नहीं हो सकी तथा अणुव्रत मंच चाचीयावास के कार्यक्रम भी संयोजक के मुंबई प्रवास पर जाने से विशेष नहीं हो पाये।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!