अटल जन सेवा शिविर गुरुवार को

अजमेर, 8 जून। आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक माह के द्वितीय गुरुवार को समस्त ब्लॉक स्तर पर अटल जन सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वन्दना खोरवाल ने बताया कि उपखण्ड स्तर पर आयोजित होने वाली जनसुनवाई को अटल जन सेवा शिविर में समायोजित किया गया है। ये शिविर गुरूवार 11 जून को प्रातः 10 बजे से जनसुनवाई पूरी होने तक आयोजित होंगे। इनमें समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इनके लिए सम्बन्धित उपखण्ड अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उपखण्ड पुष्कर एवं रूपनगढ़ के शिविर उपखण्ड मुख्यालय पर तथा उपखण्ड अजमेर, नसीराबाद, किशनगढ़, पीसांगन, अरांई, केकड़ी, सावर, भिनाय एवं सरवाड़ के शिविर पंचायत समिति मुख्यालय पर आयोजित होंगे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!