*विशेष पूजा अर्चना बुधवार को*

अजमेर, 9 जून। प्रदेश की खुशहाली की कामना के लिए राज्य भर में विशेष पूजा अर्चना एवं मंगल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि अजमेर जिले के समस्त उपखण्डों में यह कार्यक्रम होंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम नगीना बाग रोड़ पर स्थित श्री सीताराम जी महाराज मन्दिर में प्रातः 8 बजे होगा। इसके समानान्तर अन्य उपखण्डों में भी पूजा अर्चना की जाएगी। उपखण्ड किशनगढ़ में निम्बार्क तीर्थ सलेमाबाद, केकड़ी में पंचमुखी बालाजी मन्दिर, सरवाड़ में भीमेश्वर महादेव मन्दिर, सावर में श्री अखाड़ा बालाजी मन्दिर, भिनाय में मंन्दिर श्री कुण्ड बालाजी, अंराई में श्री कल्याण जी मन्दिर, रूपनगढ़ में तेजाजी महाराज मन्दिर सुरसुरा, पीसांगन में श्री राम मन्दिर, पुष्कर में मन्दिर श्री ब्रह्माजी महाराज एवं नसीराबाद में शिवमन्दिर मुख्य बाजार दिलवाड़ा में विशेष पूजा आयोजित होगी।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!