7 करोड़ की लागत से चौड़ा होगा केसरबाग पुलिया, एस्केप चैनल

एक करोड़ की लागत से होगी लाइन शिफ्टिंग

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने किया शिलान्यास

जलभराव से मिलेगी मुक्ति

अजमेर, 15 जून। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर शहर को जलभराव की समस्या से राहत दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए केसरबाग पुलिया एवं एस्केप चौनल चौड़ाईकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह परियोजना नए अजमेर के निर्माण और आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के विकास की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी। इस कार्य पर करोड़ की लागत आएगी।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री देवनानी ने कहा कि एस्केप चौनल चौड़ाईकरण कार्य पर लगभग करोड़ रुपये की लागत आएगीजबकि विद्युत लाइनों के शिफ्टिंग कार्य पर लगभग करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा।

श्री देवनानी ने कहा कि बरसात के दिनों में बजरंगगढ़ मार्ग पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती थीजिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब नाले की चौड़ाई को दोगुना किया जाएगाजिससे पानी की निकासी सुचारू होगी और मार्ग पर जलभराव की समस्या समाप्त होगी।

उन्होंने बताया कि अजमेर शहर को जलभराव से स्थायी मुक्ति दिलाने के लिए लगभग 400 करोड़ रुपये का व्यापक ड्रेनेज प्लान तैयार किया गया है। इस योजना के प्रथम चरण में करीब 150 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए जाएंगेजिससे शहर की जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अजमेर शहर की जनसुविधाएं राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता हैं। नागरिकों को बेहतर सड़कजल निकासीस्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा विकास कार्यों को गति दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा राज्य में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान और अजमेर में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है और जनकल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर आज पर्यटनशिक्षाचिकित्सारोजगारआईटीआयुर्वेद और तकनीक के क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ हब बन रहा है। शहर में सैकड़ों करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाएं संचालित की जा रही हैंजिनसे अजमेर की पहचान और अधिक मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि हमने गुलामी के प्रतीक चिन्हों से मुक्ति दिलाने का कार्य किया है और अब अजमेर में सनातन संस्कृति का परचम लहराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनीमंडल अध्यक्ष रचित कच्छावाअनीश मोयलबलराम हरलानी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!