साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित

ग्रामीण-शहरी सेवा शिविरों से आमजन को राहत देकर सेवा और समाधान का बनाएं महाभियान

बिजलीपानी एवं चिकित्सा के प्रकरण प्राथमिकता से करें निस्तारित

अजमेर, 15 जून। साप्ताहिक समन्वय बैठक में सोमवार को जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के दौरान आमजन को राहत पहुँचाने के निर्देश प्रदान किए।

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय श्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के जरिए राज्य सरकार आमजन को घर के निकट ही त्वरितपारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं के प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ हीप्रत्येक व्यक्ति की समस्या का संवेदनशीलता के साथ निराकरण कर घर-घर सुशासन पहुंचाने के संकल्प को भी साकार किया जाए।

उन्होंने शिविरों में कार्मिकों की उपस्थिति एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। आमजन को राहत पहुंचाकर इन शिविरों को सेवा एवं समाधान का महाभियान बनाया जाए। वहींसभी संबंधित विभाग और समस्त जिला प्रशासन इन शिविरों के सम्पूर्ण क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी का गंभीरता से पालन करें। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को इन शिविरों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि आमजन की आवश्यकता से जुड़े बिजलीपानी और चिकित्सा के प्रकरणों पर प्राथमिकता से कार्य किया जाए। इससे अधिक से अधिक आमजन लाभान्वित हो सकेगा। उन्होंने 181 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के त्वरित समाधान के भी निर्देश दिए। साथ हीमानसून पूर्व तैयारियां कर जलभराव की समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शिविरों में आने वाली अतिक्रमण की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने कहा कि प्री कैम्पकैम्प तथा फॉलोअप कैम्प के माध्यम से विभाग सौंपे हुए दायित्वों का निर्वहन करेंगे। शिविरों में ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान पर अधिक फोकस किया जाएं। कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों के सर्वे में सभी बच्चों को शामिल करना चाहिए। बैंको के प्रतिनिधि शिविर स्थल पर अवश्य उपस्थित रहे। रास्ते सम्बन्धी प्रकरणों का भी निपटारा शिविरों में किया जाएं। राजकीय विद्यालयों के ऊपर से गुजरने वाली लाइनों को हटवाया जाएं। इसी प्रकार विद्यालय भूमि पर से अतिक्रमण भी हटवाएं।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. अभिषेक गोयलएवं श्रीमती वन्दना खोरवाल सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!