आज और कल का दिन खास16 जून 2026 : चन्द्रदर्शन आज।
16 जून 2026 : सिन्धु सम्राट महाराज दाहरसेन का शहादत दिवस आज।
17 जून 2026 : महाराणा प्रताप जयंती कल।
17 जून 2026 : रंभातीज व्रत कल।
17 जून 2026 : महाराज छत्रसाल जी की जयंती कल।
17 जून 2026 : हल्दीघाटी का मेला कल।
17 जून 2026 : मुस्लिम पर्व मोहर्रम , हिजरी सन 1448 कल से होगा प्रारम्भ।
आज का राशिफल
****************
16 जून, 2026, मंगलवार
================
मेष राशि : मन लगाकर काम करें। व्यापार-व्यवसाय उत्तम रहेगा। निजी समस्या का समाधान होगा। परिजनों में असंतोष का वातावरण रहेगा। भूमि-आवास की समस्याओं से परेशान रहेंगे। आर्थिक चिंता रहेगी। महमानों का आवागमन बना रहेगा।
वृषभ राशि : कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह आप को महत्वपूर्ण पद दिलवा सकता है। बुद्धि एवं तर्क से कार्यस्थल पर अपना वर्चस्व स्थापित करेंगे। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा।
मिथुन राशि : आज वाणी पर नियंत्रण रखें। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग बनेंगे। कार्यपद्धति में बदलाव होगा। नौकरी में आपके विरुद्ध षड्यंत्र होगा।
कर्क राशि : आजीविका में नए प्रस्ताव मिलेंगे जो आपके लिए शुभ रहेंगे। मित्रों में वर्चस्व बढ़ेगा। साहस, पराक्रम में वृद्धि संभव है। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ की संभावना बनती है। अनाज, तेल, पोहा और किराना व्यापारियों के लिए समय उतार-चढ़ाव वाला है।
सिंह राशि : दिन उपयुक्त है। किसी विशेष कार्य के होने से ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पूर्व में किए कार्यों के शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। वाणी पर संयम रखते हुए कार्य करें।
कन्या राशि : अपनी आदतों से जीवनसाथी से तालमेल स्थापित नहीं हो सकेगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के योग बन रहे हैं। प्रसन्नता व आशाजनक वातावरण के कारण प्रयास सार्थक होंगे। आज भेंट-उपहार आदि की प्राप्ति संभव है।
तुला राशि : वाहन सुख मिलेगा। आर्थिक निवेश में सावधानी रखें। शीत से संबंधी विकार हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सही निर्णय ले पाएंगे। मित्रों से आर्थिक मदद प्राप्त होगी।
वृश्चिक राशि : आज आपके प्रयासों से आजीविका में परिवर्तन अथवा नवीन अवसर प्राप्त हो सकेंगे। जोखिम के कार्यों से दूर रहना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रशासनिक लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा।
धनु राशि : अपने काम करने के तरीकों को बदलें भाइयों से विवाद होंगे। दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। निजी जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आकस्मिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। सत्कर्म में रुचि रहेगी।
मकर राशि : आजीविका के नए साधन मिलेंगे। वाणी संयम रखें। यात्रा संभव है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक तंगी से जरूरी काम बाधित होंगे। संतान के व्यवहार से दु:ख होगा।
कुम्भ राशि : मन की बात कहने से शांति मिलेगी। वाहन खरीदने का मन सार्थक होगा। आलस हावी रहेगा। मन में किसी निर्णय को लेकर दुविधा रहेगी। माता- पिता से जरूरी वार्तालाप होगी।
मीन राशि : धन प्राप्ति के स्रोत स्थापित होने के योग हैं। किसी विशेष वस्तु की प्राप्ति के लिए धैर्य एवं संयम बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यस्थल के विरोधी परास्त होंगे। यात्रा निरस्त होगी।
आज का पंचांग
==========
16 जून 2026, मंगलवार
********
तिथि द्वितीया 00:55 AM
नक्षत्र आर्द्रा 04:13 PM
करण बालव, 02:42 PM,
अगले दिन
कौलव 00:55 AM
पक्ष शुक्ल
अगले दिन
योग वृद्धि 00:34 AM
वार मंगलवार
सूर्योदय 05:22 AM
सूर्यास्त 07:20 PM
चन्द्रमा मिथुन
राहुकाल 03:51 – 05:35 PM
विक्रमी संवत् 2083
शक सम्वत 1948 ( पराभव )
मास अमांत ज्येष्ठ
मास पूर्णिमांत ज्येष्ठ
शुभ मुहूर्त
अभीजित 11:53 – 12:49 PM
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।