पश्चिम रेलवे के वडोदरा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य

कार्य के कारण प्रभावित कुछ रेलसेवाएं रीस्टोर रहेगी
पश्चिम रेलवे द्वारा वडोदरा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के लिए इलेक्ट्रिक इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु पूर्व में प्रभावित कुछ रेलसेवाएं रीस्टोर रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार निम्न रेलसेवाएं रीस्टोर रहेगी:-
1 गाडी संख्या 06282, अजमेर-मैसूरू स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 15.06.26 को अजमेर से अपने निर्धारित मार्ग व समय सारणी अनुसार संचालित होगी।
2 गाडी संख्या 04726, खडकी-हिसार स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 15.06.26 को खडकी से अपने निर्धारित मार्ग व समय सारणी अनुसार संचालित होगी।
3 गाडी संख्या 09001, मुम्बई सेट्रल-भिवानी स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 16.06.26 को मुम्बई सेट्रल से अपने निर्धारित मार्ग व समय सारणी अनुसार संचालित होगी।
4 गाडी संख्या 09723, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 17.06.26 को जयपुर से अपने निर्धारित मार्ग व समय सारणी अनुसार संचालित होगी।
5 गाडी संख्या 09627, अजमेर-सोलापुर स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 17.06.26 को अजमेर से अपने निर्धारित मार्ग व समय सारणी अनुसार संचालित होगी।
6 गाडी संख्या 09005, बान्द्रा टर्मिनस-भिवानी स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 17.06.26 को बान्द्रा टर्मिनस से अपने निर्धारित मार्ग व समय सारणी अनुसार संचालित होगी।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!