श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स ने श्रीराम सेनकुशा और श्रीराम सिम्बियो पेश किया

चित्तौड़गढ़, जून, 2026: डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के प्रभाग, श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स ने आधुनिक फसल सुरक्षा एवं स्पेशलटी प्लांट न्यूट्रिशन प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में हुआ, जहाँ इस क्षेत्र के प्रमुख चैनल पार्टनर इन आधुनिक समाधानों के लॉन्च के अवसर पर इकट्ठा हुए।

अपने फसल सुरक्षा पोर्टफोलियो को मज़बूत बनाने के लिए, कंपनी ने नए प्रोडक्ट श्रीराम सेनकुशा की घोषणा की है, जो उभरती विश्वस्तरीय तकनीकों को भारतीय किसानों तक पहुँचाने की श्रीराम की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह शक्तिशाली समाधान ग्लोबल इनोवेटर्स की पेटेंटेड तकनीकों का उपयोग कर बेहद सावधानी से विकसित किया गया है, ताकि भारतीय किसान अपनी आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण फसलों को कीटों से सुरक्षित रख सकें। श्रीराम सेनकुशा एक जापानी इनोवेशन है, जो उच्च-मूल्य वाली कृषि एवं बागवानी फसलों को लेपिडोप्टेरन कीटों एवं थ्रिप्स से सुरक्षा प्रदान करता है। 1-डे प्री-हार्वेस्ट इंटरवल (पीएचआई) से डिज़ाइन किया गया, श्रीराम सेनकुशा, कीटों में प्रतिरोधी क्षमता विकसित होने की संभावना को कम कर देता है। इसका ट्रांसलैमिनर एक्शन और 30-मिनट की रेन-फ़ास्टनैस (बारिश में भी असरदार रहने की क्षमता) फसलों को बेहतर सुरक्षा देकर उन्हें स्वस्थ बनाते हैं, जिससे फसल की पैदावार बढ़ती है।

स्पेशलिटी प्लांट न्यूट्रिशन (एसपीएन) सेगमेंट में, श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स ने श्रीराम सिम्बियो पेश किया है। यह एक आधुनिक जैविक समाधान है, इनोवेटिव ऑर्गेनिक कार्बन कैरियर्स से युक्त यह प्रोडक्ट मिट्टी के 360° स्वास्थय को सुनिश्चित करता है। यह मिट्टी में मौजूद ज़रूरी पोषक तत्वों जैसे फास्फोरस, आयरन और जिंक को पौधों के लिए सुलभ बनाता है। अपने बेहतरीन परफोर्मेन्स के चलते ये सभी प्रोडक्ट्स खेती के लिए बेहद उपयोगी हैं, तथा किसानों की उत्पादकता और मुनाफा बढ़ाने में मदद करते हैं।

‘‘श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स के लिए, इनोवेशन सिर्फ़ एक लक्ष्य नहीं बल्कि हर उस किसान से हमारा वादा है जिसे हम अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं। इन नए प्रोडक्ट्स का लॉन्च आधुनिक कृषि को नया आयाम देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम आधुनिक बीजों, फ़सल सुरक्षा और पोषण समाधानों को सीधे किसानों की पहुंच में लेकर आए हैं, इससे वे न सिर्फ़ बेहतर फ़सलें उगा सकेंगे बल्कि अपने भविष्य को भी सशक्त बना सकेंगे।’’संजय छाबड़ा, एक्ज़क्टिव डायरेक्टर और बिज़नेस हैड, श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स ने कहा।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!